Wednesday, November 4, 2015

🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
आज का राशि फल विचार
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
मेष (Aries): स्वभाव में उग्रता और जिद्द पर संयम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के अंत में कम सफ लता से निराशा पैदा होगी। संतान के मामले में चिंता पैदा होगी। पेट सम्बंधी बीमारियों से परेशान होंगे। यात्रा में अवरोध आएगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ (Tauras): आप सभी कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और अटल मनोबल के साथ करके उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। सरकार के साथ आर्थिक व्यवहार से लाभ होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। खेलकूद और कला के क्षेत्र कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। संतान के काम के पीछे खर्च होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

मिथुन (Gemini): नई योजनाओं को अमल में लाने के लिए शुभ दिन होने के संबंध में गणेशजी बताते हैं। नौकरीपेशा वालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सरकार की तरफ से परिश्रम का खूब अच्छा फल मिलेगा। पड़ोसियों, भाई-बहनों तथा मित्र मंडल के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर खड़ा होगा। लघु यात्रा की संभावना है।

कर्क (Cancer): गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार के कारण मन में ग्लानि होगी। आंख में तकलीफ हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। काम के सम्बंध में संतोष की भावना जगेगी। धन खर्च होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ जाते हुए मन को काबू में रखें। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी।

सिंह (Leo): आज किसी भी काम के संबंध में आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय ले सकेंगे। पिता तथा बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वभाव में क्रोध और व्यवहार में उग्रता रहेगी, जिसपर अंकुश रखने की गणेशजी की सलाह है। सिरदर्द और पेट सम्बंधी शिकायतें रहेंगी। दांपत्य जीवन में मेल-जोल रहेगा।

कन्या (Virgo): अहम के कारण तकरार होने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक चिंता के साथ आज का दिन व्यतीत होगा। स्वभाव में उत्तेजना से काम बिगड़ने की संभावना रहेगी। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ अनबन होगी। आकस्मिक धन खर्च होगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर आएगा। कोर्ट-कचहरी और नौकरीपेशा वालों से बचें ऐसा गणेशजी कहते हैं।

तुला (Libra): गणेशजी के आशीर्वाद से आपका आज का दिन शुभ फलदायक और लाभप्रद है। मित्रों के साथ मिलना-जुलना होगा। कुटुंब में आनंद का वातावरण रहेगा। पुत्र और पत्नी से सुख का अनुभव करेंगे। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। व्यापार में विकास के अवसर मिलेंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग और दांपत्य जीवन में उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त कर सकेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): आज गृहस्थ जीवन की सार्थकता आपको समझ में आएगी। घर में आनंद उल्लास का वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। व्यापारियों को अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरी पेशावालों के लिए प्रगति का मार्ग खुलेगा। उच्च पदाधिकारियों तथा बुजुर्ग वर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु (Sagittarius): गणेशजी आज आपको तबीयत का ध्यान रखने के लिए कहते हैं। काम करने में उत्साह का अभाव रहेगा। मन में चिंता रहेगी। संतान की समस्या इसका कारण हो सकती है। व्यवसाय और नौकरी में तकलीफ होगी। जोखिम भरे विचार, व्यवहार या आयोजन करने से पहले सोच लें। कार्य में कम सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों के साथ विवाद में न पड़ें।

मकर (Capricorn): नकारात्मक विचार हावी न होने देने की गणेशजी सलाह देते हैं। क्रोध को काबू में रखने से बहुत सी आफतों से बच जाएंगे। भागीदारों के साथ सम्बंध खराब होगा। अचानक प्रवास करने के संयोग खड़े होंगे। उनके पीछे खर्च करने पड़ेंगे। नए सम्बंध स्थापित करना हितकर नहीं है। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। आकस्मिक धन लाभ भी होगा।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी की कृपा से आपका आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वभाव में मौज मन से स्फूर्तिमय रखेगा। विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ परिचय या रोमांस की संभावना है। लघु पर्यटन होगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुचिपूर्ण भोजन, वस्त्र और वाहन-सुख मिलेगा। भागीदारी से लाभ होने का योग है।

मीन (Pisces): मन की दृढ़ता और आत्मविश्वास आपका कार्य सफल बनाएंगे। परिवार में सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। गुस्से के कारण आपकी वाणी व्यवहार में उग्रता न आए उसका ख्याल रखें। नौकरी में आपका वर्चस्व रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। बीमार व्यक्ति की तबियत में सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे।

No comments:

Post a Comment