Sunday, April 24, 2016

 🌷 भगवत चिंतन,🌷
     यक्ष गीता में युधिस्ठिर से यक्ष ने एक प्रश्न किया है की दुनिया में सबसे मुश्किल क्या है?
धर्मराज ने बड़ा सुन्दर जवाब दिया है की सबसे मुश्किल है किसी भी कार्य को प्रारम्भ कर देना!

   शुरुआत कर देना ही सबसे मुश्किल है! आप दृढ संकल्प के साथ जब खड़े हो जाते हो तो आधा कार्य तो समझो तभी हो जाता है! आदमी विचार बहुत करता है कार्य में तो ५% ऊर्जा ही लगती है , ९५% तो सोचने में निकल जाती है! आखिर कर्म करते समय ही पता चलेगा की क्या क्या सुधार करना आवश्यक है!
    नए कार्य करो लेकिन समय बद्धत्ता जरूर रखो! कब तक कार्य को पूरा करना है ! नहीं तो इतने कार्य रह जायेंगे कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हो पायेगा! कार्य करने से आदमी उतना नहीं थकता जितना विचार कर कर के थक जाता है की उसे क्या करना है!
   जिन्दगी मिली थी करने के लिए!
  लोगो ने सोचने में ही गुज़ार दी!
जय महाँकाल 🙏🏻🙏🏻🌷🙏🏻🙏🏻

No comments:

Post a Comment