Monday, December 21, 2015

!! श्री हरि: !!


     
  !! श्री हरि: !!  
 उगते सूर्य को जल क्यों देते हैं ?
उगते हुए सूर्य को जल देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है | बहुत से लोग आज भी इसका पालन करते हैं इसके पीछे धार्मिक मान्यता हीं नहीं बल्कि वैज्ञानिक आधार भी है |
धार्मिक दृष्टि से बात करें तो बिना सूर्य को जल अर्पित किये भोजन करना महा पाप है | इस बात का उल्लेख 'स्कंद पुराण' में मिलता है |
स्कंद पुराण में इस बात का उल्लेख संभवतः इसलिए किया गया है क्योंकि सूर्य और चन्द्र प्रत्यक्ष देवता हैं | इनकी किरणों से प्रकृति में संतुलन बना रहता है | इन्हीं के कारण अनाज और फल-फूल उत्पन्न होते हैं |
इसलिए इनका आभार व्यक्त करने के लिए प्रातः काल जल अर्पित करने की बात कही गयी है |
धार्मिक कारण की अपेक्षा वैज्ञानिक कारण अधिक प्रभावी है | जल चिकित्सा और आयुर्वेद के अनुसार प्रातः काल सूर्य को सिर के ऊपर पानी का बर्तन ले जाकर जल अर्पित करना चाहिए | जल अर्पित करते समय अपनी दृष्टि जलधार के बीच में रखें ताकि जल से छनकर सूर्य की किरणें दोनों आंखों के मध्य में आज्ञाचक्र पर पड़े |
इससे आंखों की रोशनी और बौद्घिक क्षमता बढ़ती है जल से छनकर सूर्य की किरणें जब शरीर पर पड़ती हैं तो शरीर में उर्जा का संचार होता है | शरीर में रोग से लड़ने की शक्ति बढ़ती है साथ ही आस-पास सकारात्मक उर्जा का संचार होता है जो जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है |
इसकी किरणों के रंगों का भी हमारे शरीर पर प्रभाव पड़ता है | जिससे विटामिन डी जैसे कई गुण भी मौजूद होते हैं. इसलिए कहा गया है कि जो उगते सूर्य को जल चढ़ाता है उसमें सूर्य जैसा तेज आता है |
ज्योतिषशास्त्र में कहा जाता है कि कुण्डली में सूर्य कमज़ोर स्थिति में होने पर उगते सूर्य को जल देना चाहिए | सूर्य के मजबूत होने से शरीर स्वस्थ और उर्जावान रहता है | इससे सफलता के रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं |
इसलिये सूर्य को जल देने की परमपरा है ।
       जय श्री राधे श्याम
○○○《卐ॐश्री सूर्य देवाय नमो नम:卐》○○○
                            


पं मंगलेश्वर त्रिपाठी
से.1वाशी नवी मुम्बई
8828347830 

No comments:

Post a Comment