Friday, January 20, 2017

««««« *आज का पंचांग* »»»»»

.        ।। 🕉 ।।
      🚩 *सुप्रभातम्* 🚩
««««« *आज का पंचांग* »»»»»
कलियुगाब्द......................5118
विक्रम संवत्....................2073
शक संवत्.......................1938
रवि..........................उत्तरायण
मास................................माघ
पक्ष ..............................कृष्ण
तिथी.............................नवमी
संध्या 07.26 पर्यंत पश्चात दशमी
तिथि स्वामी......................सर्प
नित्यदेवी...................कुल्सुन्दरी
सूर्योदय................07.09.01 पर
सूर्यास्त................06.07.14 पर
नक्षत्र.............................स्वाति
प्रातः 08.03 पर्यंत पश्चात विशाखा
योग.................................शूल
दोप 01.22 पर्यंत पश्चात गंड
करण..............................गरज
संध्या 07.26 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु...............................शिशिर
दिन..............................शनिवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
21 जनवरी सन 2017 ईस्वी ।

शुभ अंक...............3
🔯 शुभ रंग..........लाल

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
प्रात: 09.54 से 11.16 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
पूर्वदिशा- यदि आवश्यक हो तो उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 08.33 से 09.54 तक शुभ
दोप. 12.37 से 01.58 तक चंचल
दोप. 01.58 से 03.20 तक लाभ
दोप. 03.20 से 04.41 तक अमृत
सायं 06.03 से 07.41 तक लाभ
रात्रि 09.20 से 10.58 तक शुभ।

💮 *आज का मंत्र* :-
|| ॐ दिव्यदेहाय नमः ||

 *संस्कृत सुभाषितानि* :-
*अष्टावक्र गीता - द्वितीय अध्याय :-* 
न त्वं विप्रादिको वर्ण:
नाश्रमी नाक्षगोचर:।
असङगोऽसि निराकारो
विश्वसाक्षी सुखी भव॥१-५॥
अर्थात:-
आप ब्राह्मण आदि सभी जातियों अथवा ब्रह्मचर्य आदि सभी आश्रमों से परे हैं तथा आँखों से दिखाई न पड़ने वाले हैं। आप निर्लिप्त, निराकार और इस विश्व के साक्षी हैं, ऐसा जान कर सुखी हो जाएँ॥५॥

🍃 *आरोग्यं* :-
आज हम हरड़ के कुछ लाभ जानेंगे -

१- हरड़ के टुकड़ों को चबाकर खाने से भूख बढ़ती है |

२- छोटी हरड़ को पानी में घिसकर छालों पर प्रतिदिन ०३ बार लगाने से मुहं के छाले नष्ट हो जाते हैं | इसको आप रात को भोजन के बाद भी चूंस सकते हैं |

३- छोटी हरड़ को पानी में भिगो दें | रात को खाना खाने के बाद चबा चबा कर खाने से पेट साफ़ हो जाता है और गैस कम हो जाती है |

४- कच्चे हरड़ के फलों को पीसकर चटनी बना लें | एक -एक चम्मच की मात्रा में तीन बार इस चटनी के सेवन से पतले दस्त बंद हो जाते हैं |

५- हरड़ का चूर्ण एक चम्मच की मात्रा में दो किशमिश के साथ लेने से अम्लपित्त (एसिडिटी ) ठीक हो जाती है |

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सकारात्मक सोच बनेगी।
                 
🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
सरकारी मसले सुलझेंगे। मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे।
                         
👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
अनायास धन लाभ के योग हैं। व्यापार में वांछित उन्नति होगी। नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद नहीं रहेगा।
             
🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
पूजा-पाठ में मन लगेगा। इच्छित लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है। प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता में संदेह है।
                
🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
दांपत्य सुख प्राप्त होगा। किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा।
                    
👸🏻 *राशि फलादेश कन्या* :-
दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें।अपने काम से काम रखें।
              
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। कार्य में विलंब के योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा।
               
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं।
                        
🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
व्यर्थ संदेह न करें। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा।
                 
🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से न उलझें। व्यर्थ समय नष्ट न करें।
                  
🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। रुका पैसा मिलेगा। स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।
        
🐬 *राशि फलादेश मीन* :-
व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। संतान की चिंता दूर होगी।
     
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

No comments:

Post a Comment