Wednesday, December 21, 2016

««« *आज का पंचांग* »»»

.        ।। 🕉 ।।
    🌞 *सुप्रभातम्* 🌞
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द.................5118
विक्रम संवत्...............2073
शक संवत्..................1938
मास............................पौष
पक्ष...........................कृष्ण
तिथी.........................नवमी
रात्रि 10.25 पर्यंत पश्चात एकादशी
रवि.....................दक्षिणायन
सूर्योदय...........07.03.11 पर
सूर्यास्त...........05.48.45 पर
तिथि स्वामी..................सर्प
नित्यदेवी.............कुलसुन्दरी
नक्षत्र.........................हस्त
संध्या 06.41 पर्यंत पश्चात चित्रा
योग........................शोभन
दुसरे दिन प्रातः 06.22 पर्यंत पश्चात अतिगंड
करण.......................तैतिल
प्रातः 09.17 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु........................शिशिर
दिन........................गुरुवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
22 दिसम्बर सन 2016 ईस्वी ।

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
दोपहर 01.44 से 03.04 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
दक्षिणदिशा -
यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

☸ शुभ अंक..................4
🔯 शुभ रंग.................पीला

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 07.07 से 08.26 तक शुभ
प्रात: 11.05 से 12.25 तक चंचल
दोप. 12.25 से 01.44 तक लाभ
दोप. 01.44 से 03.04 तक अमृत
सायं 04.23 से 05.43 तक शुभ
सायं 05.43 से 07.23 तक अमृत
रात्रि 07.23 से 09.04 तक चंचल |

💮 *आज का मंत्र* :-
।।ॐ अमृत्ये नम: ।।

📢 *सुभाषितम्* :-
*अष्टावक्र गीता - प्रथम अध्याय :-*
जनक उवाच -
कथं ज्ञानमवाप्नोति,
कथं मुक्तिर्भविष्यति।
वैराग्य च कथं प्राप्तमेतद
ब्रूहि मम प्रभो॥१-१॥
अर्थात :-
वयोवृद्ध राजा जनक, बालक अष्टावक्र से पूछते हैं - हे प्रभु, ज्ञान की प्राप्ति कैसे होती है, मुक्ति कैसे प्राप्त होती है, वैराग्य कैसे प्राप्त किया जाता है, ये सब मुझे बताएं॥१॥

🍃 *आरोग्यं* :-
प्याज़
******
हम सभी प्रायः प्याज़ का प्रयोग सलाद के रूप में तथा दाल -सब्ज़ी का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं ,
आइये आज जानते हैं इसके कुछ सरल औषधीय प्रयोग -

१- यदि जी मिचला रहा हो तो प्याज़ काटकर उसपर थोड़ा काला -नमक व थोड़ा सेंधा -नमक डालकर खाएँ , लाभ होगा |
२- पेट में अफ़ारा होने पर दिन में तीन बार निम्न औषधि का प्रयोग किया जा सकता है -प्याज़ का रस -२० ml ; काला -नमक -१ ग्राम व हींग -१/४ ग्राम लें ,इन सबको मिलाकर रोगी को पिलाएँ |
३- हिचकी की समस्या होने पर १० ग्राम प्याज़ के रस में थोड़ा सा काला -नमक व सेंधा नमक मिलाकर लेने से लाभ होता है |
४- प्रातःकाल उठकर खाली पेट १ चम्मच प्याज़ का रस पीने से रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है |
५- यदि किसी के चेहरे पर काले दाग़ हों तो उनपर प्याज़ का रस लगाने से कालापन दूर होता है तथा चेहरे की चमक भी बढ़ती है |

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐑 *राशि फलादेश मेष* :-
व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। पारिवारिक समस्या हल होगी। नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है।
          
🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी। विरोधियों से सावधान रहें। पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे।
                
👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
      
🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक और अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। जोखिम के कार्यों से दूर रहें।
          
🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी।
               
👸🏻 *राशि फलादेश कन्या* :-
भाइयों से खटपट हो सकती है। आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें। सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे।
                  
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में है। संतान से सुख मिलेगा। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है।

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
नौकरी में पदोन्नति व स्थानांतरण के योग बनेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। व्यापार के क्षेत्र का विस्तार होगा।
 
🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
नए कार्यकलापों में सफलता मिलने के योग बनते हैं। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। किसी की आलोचना, नकल न करें।
                   
🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। नए परिचय फायदेमंद होंगे। संतान से खट-पट हो सकती है। कारोबार में लाभदायी परिवर्तन की संभावना है।
                    
🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
धार्मिक यात्रा के योग हैं। पारिवारिक समस्याओं से उबर सकेंगे। कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी। राज्यपक्ष से लाभ एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
           
🐬 *राशि फलादेश मीन* :-
नई योजनाएं सफल होंगी। धैर्य, संयम रखकर काम करें। मित्रों के सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में लाभदायक सौदे होने के योग हैं।
     
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। *शुभम भवतु* ।।

🇮🇳🇮🇳 भारत माता की जय   🚩🚩

No comments:

Post a Comment