Sunday, November 27, 2016

««« *आज का पंचांग* »»»

.       ।। 🕉 ।।
  🚩 🌞 *सुप्रभातम्* 🌞 🚩
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द.............5118
विक्रम संवत्...........2073
शक संवत्..............1938
मास..................मार्गशीर्ष
पक्ष.......................कृष्ण
तिथी...................चतुर्दशी
दोप 03.20 पर्यंत पश्चात अमावस्या
तिथिस्वामी...............कलि
नित्यदेवी......ज्वालामालिनी
रवि.................दक्षिणायन
सूर्योदय.......06.48.29 पर
सूर्यास्त.......05.41.55 पर
नक्षत्र..................विशाखा
रात्रि 09.03 पर्यंत पश्चात अनुराधा
योग...................अतिगंड
रात्रि 04.21 पर्यंत पश्चात सुकर्मा
करण...................शकुनी
दोप 03.20 पर्यन्त पश्चात चतुष्पद
ऋतु........................हेमंत
दिन.....................सोमवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
28 नवम्बर सन 2016 ईस्वी ।

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
प्रात: 08.12 से 09.33 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें।

☸ शुभ अंक...............2
🔯 शुभ रंग..............लाल

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 06.52 से 08.12 तक अमृत
प्रात: 09.33 से 10.53 तक शुभ
दोप. 01.34 से 02.55 तक चंचल
अप. 02.55 से 04.15 तक लाभ
सायं 04.15 से 05.36 तक अमृत
सायं 05.36 से 07.15 तक चंचल ।

💮 *आज का मंत्र* :-
|| ॐ चन्द्रमसे नमः ||

 *संस्कृत सुभाषितानि* :-
*अष्टादशोऽध्यायः - मोक्षसंन्यासयोग :-*
स्वभावजेन कौन्तेय
निबद्धः स्वेन कर्मणा ।
कर्तुं नेच्छसि यन्मोहात्-
करिष्यस्यवशोऽपि तत् ॥१८- ६०॥
अर्थात :-
हे कुन्तीपुत्र! जिस कर्म को तू मोह के कारण करना नहीं चाहता, उसको भी अपने पूर्वकृत स्वाभाविक कर्म से बँधा हुआ परवश होकर करेगा॥60॥

🍃 *आरोग्यं* :-
लो ब्लड प्रेशर के लिए घरेलू नुस्खे :-

1. 50 ग्राम देशी चने व 10 ग्राम किशमिश को रात में 100 ग्राम पानी में
किसी भी कांच के बर्तन में रख दें। सुबह चनों को किशमिश के साथ अच्छी तरह से
चबा-चबाकर खाएं और पानी को पी लें। यदि देशी चने न मिल पाएं तो सिर्फ किशमिश
ही लें। इस विधि से कुछ ही सप्ताह में ब्लेड प्रेशर सामान्य हो सकता है।

2. रात को बादाम की 3-4 गिरी पानी में भिगों दें और सुबह
उनका छिलका उतारकर कर 15 ग्राम मक्खन और
मिश्री के साथ मिलाकर बादाम - गिरी को खाने से लो ब्लड प्रेशर नष्ट होता है।

3. प्रतिदिन आंवले या सेब के मुरब्बे का सेवन लो ब्लेड प्रेशर में बहुत उपयोगी होता है।
आंवले के 2 ग्राम रस में 10 ग्राम शहद मिलाकर कुछ दिन प्रातःकाल सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर दूर करने में मदद
मिलती है।

3. लो ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाये रखने में चुकंदर रस काफी कारगर होता है। रोजाना यह जूस सुबह-
शाम पीना चाहिए। इससे हफ्ते भर में आप अपने ब्लड प्रेशर में सुधार पाएंगे।

4. जटामानसी, कपूर और दालचीनी को समान मात्रा में लेकर मिश्रण बना लेँ और तीन-तीन ग्राम
की मात्रा मेँ सुबह-शाम गर्म पानी से सेवन करें। कुछ ही दिन मेँ आपके ब्लड प्रेशर में सुधार हो जायेगा।

5. जिस को लोबीपी की शिकायत हो और अक्सर चक्कर आते हों तो आवलें के रस में शहद
मिलाकर चाटने से जल्दी आराम मिलता है। रात्रि में 2-3 छुहारे दूध में उबालकर पीने
या खजूर खाकर दूध पीते रहने से निम्न रक्तचाप में सुधार होता है।

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक और अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे। रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
                   
🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
प्रभावी वातावरण रहेगा। दूसरों की मदद मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी।
                      
👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
पारिवारिक जवाबदारी पर ध्यान दें। परिश्रम का अनुकूल फल नहीं मिल पाएगा। सोच-समझकर कार्य करके स्थिति सुदृढ़ बनाएँ।
                    
🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पारिवारिक व सामाजिक कार्यों में सुयश की प्राप्ति होगी। नए कार्यों को करने से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे।
                 
🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
महत्वपूर्ण कार्यों में प्रतिबद्ध होकर स्वयं सक्रिय होना आवश्यक है। उच्चाधिकारियों से व्यर्थ विवाद की स्थिति को टालें। बोलचाल में संयम रखें।
    
🏻 *राशि फलादेश कन्या* :-
कामकाज में मन लगेगा। बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी।
              
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
कर्ज से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।
                   
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
आर्थिक निवेश लाभदायी रहेगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा। विरोधी अपने मंतव्य में कामयाब नहीं हो पाएंगे।
                 
🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
कामकाज में आशानुकूल अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। प्रवास में सतर्कता आवश्यक।
                     
🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग। धन लाभ की आशा प्रबल होगी। पारिवारिक समस्याओं का निकाल होकर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।
                 
🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
               
🐬 *राशि फलादेश मीन* :-
पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। बोलचाल की भाषा में सावधानी जरूरी है। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा।
            
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

No comments:

Post a Comment