Monday, July 18, 2016

गुरु पूर्णिमा की पुण्य तिथि

श्री सच्चानामध्याय गुरूवे परमीत्मने नम:🌹🙏🌹
आज गुरु पूर्णिमा की पुण्य तिथि पर आप को एवं आप के परिजनों को हार्दिक शुभ कामानायें !
गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वर:।
गुरु साक्षात् परमं ब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नम:।।
गुरु ही "ब्रह्मा" है, गुरु ही "विष्णु" है और गुरु ही भगवान "शंकर"है। गुरु जी ही साक्षात परब्रह्म है। ऐसे गुरु जी को मैं प्रणाम करता हूं।
गुरु जी के प्रति नतमस्तक होकर कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है गुरुपूर्णिमा। गुरु जी के लिए "पूर्णिमा" तिथि से बढ़कर और कोई "तिथि" नहीं हो सकती। जो स्वयं में पूर्ण है, वही तो पूर्णत्व की प्राप्ति दूसरों को करा सकता है। पूर्णिमा के चंद्रमा की भांति जिसके जीवन में केवल प्रकाश है, वही तो अपने शिष्यों के अंत:करण में ज्ञान रूपी चंद्र की किरणें बिखेर सकता है। इस दिन हमें अपने गुरुजनों के चरणों में अपनी समस्त श्रद्धा अर्पित कर अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करनी चाहिए। गुरु जी की कृपा असंभव को संभव बनाती है। गुरु जी की कृपा शिष्य के "ह्रिदय" में अगाध ज्ञान का संचार करती है। गुरु भगवान के विषय में जितने भी शब्द कहे जाएं लिखे जाए उतना ही कम है इन की महिमा का वर्णन कर पाना बहुत मुश्किल है और गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान गुरु जी की पूजा अर्चना करना चाहिए क्योंकि सत मार्ग की रक्षा करते हैं सही मार्ग बताते हैं हम सभी को !
संस्थापक-:"धर्मार्थ वार्ता समाधान संघ"
पं.मंगलेश्वर त्रिपाठी✍

No comments:

Post a Comment