Monday, January 11, 2016

||राहू-केतू राश्यांतर एवं फलादेश ||



     
।। ॐ।।
।।  राहू-केतू राश्यांतर एवं फलादेश।।
भक्तजनों,  सादर नमस्कार।
दि. ०९ जानेवारी २०१६, शनिवार को,  प्रात: ०९-१२ बजे राहू महाराज सिंह एवं केतू महाराज कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। उसी राशि में वे देढ वर्ष निवास करेंगे। समुचि धरा का भविष्य तो वे बदल ही देंगे किंतु १२ राशियों के क्या-क्या हो सकता है,  इसका चिंतन करने का प्रयास,  आज, हम,  यहाँ करेंगे।
१. मेष एवं तुला :- विचार एवं संतान का प्रदूषण हो सकता है एवं हठधर्मिता बढ सकती है। किसी भी किस्म की कोई बाधा-पीडा हो सकती है। कुसंगति हो सकती है। अनुचित मार्ग से धनादि लाभ हो सकते हैं। आरोप-अपकिर्ती-अपवाद की संभावना है।
२. वृषभ एवं वृश्चिक :- वास्तु-वाहन की बाधा-पीडा संभव है। माता-पिता संबंधी कष्ट-चिंताएं संभव है। गृहकलह की संभावना है। काम-कारोबार चौपट हो सकता है। काम में वरिष्ठों कष्ट संभव है।
३. मिथुन एवं धनु :- कर्तुत्व प्रभावित-प्रदुषित हो सकता है। बांधव पीडा हो सकती है। दुर्भाग्य हावी हो सकता है। तीर्थाटन कष्टमय हो सकता है।
४. कर्क एवं मकर :- धनसंग्रह-जमापूंजी-वक्तृत्व-पारिवारिक सौख्य प्रभावित हो सकते हैं। आरोग्य-आयुष्य पर संकट संभावना है।
५. सिंह एवं कुंभ :- स्वास्थ्य-व्यक्तित्व कलुषित हो सकता है। पती-पत्नी संबंध में कष्ट-कटुता संभव है। मुकदमों-चुनाओंमें कष्ट-अपयश की संभावनाएं बन रही है। अप्रियता गले पढ सकती है।
६. कन्या एवं मीन :- उदरादि मध्यांतर शरीर में संक्रमण-कष्ट-पीडा संभव है।  मातुल-शत्रु संबंधित कष्ट-पीडा संभव है। ऋण-रोगादि पीडाएं संभव है। विदेश निवास-प्रवास-यात्राएं कष्टप्रद हो सकती हैं । व्यय-हानी-कुनिवेश की संभावनाएं बन रही हैं ।
यह सामान्य फलादेश है। राहू-केतू ग्रह एवं  मेष-तुला, वृषभ-वृश्चिक, मिथुन-धनु, कर्क-मकर, सिंह-कुंभ एवं कन्या-मीन राशियों की सदैव,  स्वाभाविक संमुखता के कारण फल में भी साम्य देखा जा सकता हैं । मूल जन्म लग्न कुंडली की मूल ग्रहस्थिती-बलाबल एवं गोचर ग्रहस्थिती-बलाबल से फल में फर्क देखा जा सकता है।  सटिक फलादेश के लिए समीपस्थ एवं जानकार ज्योतिषी का परामर्श लिया जा सकता है।  अंत राहू-केतू महाराज से इतनी प्रार्थना तो की ही जा सकती हैं कि वे आप के साथ रियायत करें एवं कृपाशिर्वाद प्रदान करें।
बोलिए,  राहू-केतू महाराज कि जय!
।। ॐ।।


पं मंगलेश्वर त्रिपाठी
से.1वाशी नवी मुम्बई
8828347830 

No comments:

Post a Comment