Saturday, December 10, 2016

««« *आज का पंचांग* »»»

.       ।। 🕉 ।।
🚩   *सुप्रभातम्* 🚩
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द..............5118
विक्रम संवत्............2073
शक संवत्...............1938
मास...................मार्गशीर्ष
पक्ष ......................शुक्ल
तिथी...................द्वादशी
दोप 04.31 पर्यंत पश्चात त्रयोदशी
तिथि स्वामी...............सूर्य
नित्यदेवी.................भेरुंडा
रवि..................दक्षिणायन
सूर्योदय........06.57.16 पर
सूर्यास्त........05.43.09 पर
नक्षत्र.....................भरणी
रात्रि 03.33 पर्यंत पश्चात कृतिका
योग.......................परिघ
दोप 01.17 पर्यंत पश्चात शिव
करण......................बालव
दोप 04.31 पर्यन्त पश्चात कौलव
ऋतु......................हेमंत
दिन....................रविवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
11 दिसम्बर सन 2016 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक............2
🔯 शुभ रंग...........लाल

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
संध्या 04.19 से 05.39 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 08.19 से 09.39 तक चंचल
प्रात: 09.39 से 10.59 तक लाभ
प्रात: 10.59 से 12.19 तक अमृत
दोप. 01.39 से 02.59 तक शुभ
सायं 04.19 से 05.39 तक शुभ
रात्रि 07.19 से 08.59 तक अमृत
रात्रि 08.59 से 10.39 तक चंचल ।

💮 *आज का मंत्रः*
।। ॐ आदित्याय नम: ।।

 *संस्कृत सुभाषितानि* :-
*अष्टादशोऽध्यायः - मोक्षसंन्यासयोग :-*
श्रद्धावाननसूयश्च शृणुया-
दपि यो नरः ।
सोऽपि मुक्तः शुभाँल्लोकान्-
प्राप्नुयात्पुण्यकर्मणाम् ॥१८- ७१॥
अर्थात :
जो मनुष्य श्रद्धायुक्त और दोषदृष्टि से रहित होकर इस गीताशास्त्र का श्रवण भी करेगा, वह भी पापों से मुक्त होकर उत्तम कर्म करने वालों के श्रेष्ठ लोकों को प्राप्त होगा॥71॥

🍃 *आरोग्यं* :-
*हरा प्याज भी है गुणों से भरपूर*
- हरा प्याज खाने के कई फायदे हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम बनाए रखता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। एंटी-बैक्टीरियल गुण के कारण ही इसे खाने से पाचन में भी सुधार होता है। हरे प्याज में क्रोमियम होता है।

- हरा प्याज खाने से इम्यूनिटी पावर बढ़ता है। हरा प्याज चेहरे की झुर्रियों को दूर करता है। इसे खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। हरा प्याज मैक्रोन्यूट्रिशयन को बनाए रखता है। हरे प्याज में एंटी-इन्फ्लामेटरी और एंटी- हिस्टामाइन गुण भी होते हैं। इसीलिए, यह गठिया और अस्थमा के रोगियों के लिए लाभदायक रहता है।
- हिस्टीरिया का रोगी अगर बेहोश हो जाए तो उसे प्याज कूटकर सुंघाएं। इससे रोगी तुरंत होश में आ जाता है।

- बाल गिरने की समस्या से निजात पाने के लिए प्याज बहुत ही असरकारी है। बालों पर प्याज के रस की मालिश करने से बाल गिरना बंद हो जाते हैं। इसके अलावा, प्याज का लेप लगाने पर कम उम्र में सफेद हुए बाल फिर से काले होने लगते हैं।

- पेशाब होना बंद हो जाए तो दो चम्मच प्याज का रस और गेहूं का आटा लेकर हलवा बना लें। हलवा गर्म करके पेट पर लेप लगाने से पेशाब आना शुरू हो जाता है। प्याज पानी में उबालकर वह पानी पीने से भी पेशाब संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
नौकरी में पद, स्थिति से लाभान्वित हो पाएंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आर्थिक मामलों में लोभ, प्रलोभन से बचें।
               
🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
बाधा दूर होकर लाभ की स्‍थिति बनेगी। विवेक से कार्य करें। भय, चिंता व तनाव का माहौल बनेगा। धर्म में आस्था बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे।
          
👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
जरूरी कागजों पर देखकर हस्ताक्षर करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। हानि व दुर्घटना से बचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।
                     
🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। बाधा दूर होगी। लाभ होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। परिश्रम की अधिकता होगी। चिंता रहेगी। ‍
                  
🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
परिवार की समस्याएं हल होंगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। दुर्घटनादि से हानि संभव है। अस्वस्थता रहेगी।
          
👸🏻 *राशि फलादेश कन्या* :-
नई योजना बनेगी। धैर्य से काम करें। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पिकनिक का आनंद मिलेगा। तनाव की स्‍थिति बन सकती है।
                 
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
उत्तेजना व वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें।
         
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं। नौकरीपेशा के पदोन्नति की संभावना है। नौकरी में अधिकारी प्रसन्नता दर्शाएंगे।
                       
🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसाय व कारोबार मनोनुकूल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें।
                
🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
कानून की अवहेलना हानि पहुंचाएगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे।
          
🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
स्वास्थ्य नरम रहेगा। ‍विवाद से क्लेश संभव है। व्यय वृद्धि होगी। तनाव रहेगा। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
       
🐬 *राशि फलादेश मीन* :-
व्यापार में नए प्रस्ताव समृद्धि के संकेत देंगे। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं। प्रवास में लाभ मिलने की संभावना बनती है।
           
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

एक जमाना था कि जब बड़े बूढों की सीख को महत्व मिलता था ।

एक जमाना था कि जब बड़े बूढों की सीख को महत्व मिलता था । लोग किसी भी समस्या के निदान के लिए उनके पास जाकर सलाह लेते थे । बुजुर्ग आदमी भी अपने अनुभव के आधार पर नयी पीढ़ी को सलाह दिया करते थे , जिसे मान्यता भी मिलती थी । बिना चाहे भी कई बार वे नयी पीढ़ी को किसी काम को करने अथवा न करने की सलाह वे दिया करते थे , जिसको नयी पीढ़ी सिरोधार्य करके , उसे दिशानिर्देश मान लेते थे । परन्तु आज कलियुग अपनी चरम सीमा की ओर लगातार अग्रसर हो रहा है । और समय भी द्रुत गति से बदलता जा रहा है । आज आप अक्सर देखेंगे कि बड़े बूढों की सलाह को कोई अहमियत नहीं देता । चाहे वह किसी परिवार विशेष की बात हो अथवा समाज या राष्ट्र की । आज युवावर्ग उलटे बड़े बूढों को सीख देते नजर आवेंगे । यदि किसी बुजुर्ग ब्यक्ति ने अनचाहे सलाह देनेकी हिम्मत  की तो तुरंत नयी पीढ़ी यह कहने से नहीं चुकती
कि  कि बूढ़ा सठिया गया है,उससे सलाह ही कौन मांग रहा है । उसे दो जून की रोटी खाकर चुप बैठना चाहिए ? अब बताइए कि ऐसे में उस बुजुर्ग के ऊपर क्या बीतती होगी ?
रामायण में भी यह प्रसंग आता है कि जब श्री भरतलाल जी सेना को साथ लेकर भगवान श्री राम से बन में मिलने जा
रहे थे तो बनवासियों को उनके ऊपर शंका हो गयी थी और उनके राजा 
निषादराज ने भरत जी से युद्ध तक करने की तैयारी कर ली थी।
परन्तु एक बड़े बुजुर्ग की सीख से युद्ध टल गया था ,और खून खराबा होने से बच गया था । लेकिन,आज जमाना बहुत बदल गया है । कोई भी ब्यक्ति अपने को दुसरे से अल्पबुद्धि मानने को तैयार नहीं है । और यही कारण है कि बुजुर्ग ब्यक्ति जहां हीनता से ग्रसित होता जा रहा है ,वहीं ऐसे परिवार ,समाज या राष्ट्र बिखरते जा रहे हैं ,जहां बड़े बूढों को मान्यता नहीं दी जाती ।

अतः मेरा तो यही मानना है कि सभी को ,खासकर बड़े बूढों को अनचाहे सीख देने से बचना चाहिये ताकि उनकी इज्जत बची रहे।इसी में उनकी भलाई है ।क्यों आज के नवयुवक झुकने को तैयार नहीं।

एक कुम्हार माटी से चिलम बनाने जा रहा था।

एक कुम्हार माटी से चिलम बनाने जा रहा था।
उसने चिलम का आकर दिया। थोड़ी देर में उसने चिलम को बिगाड़ दिया।
माटी ने पुछा -: अरे कुम्हार, तुमने चिलम अच्छी बनाई फिर
बिगाड़ क्यों दिया.?
कुम्हार ने कहा कि-: अरी माटी, पहले मैं चिलम बनाने की सोच रहा था,
किन्तु मेरी मति बदली और अब मैं सुराही या फिर घड़ा बनाऊंगा।
ये सुनकर माटी बोली-:
रे कुम्हार, तेरी तो मति बदली, मेरी तो जिंदगी ही बदल गयी।
चिलम बनती तो स्वयं भी जलती और दूसरों को भी जलाती,
अब सुराही बनूँगी तो स्वयं भी शीतल रहूँगी ।
और दूसरों को भी शीतल रखूंगी।
"यदि जीवन में हम सभी सही फैसला लें।
तो हम स्वयं भी खुश रहेंगे.
एवं दूसरों को भी खुशियाँ दे
सकेंगे।

Tuesday, December 6, 2016

वर्तमान समय में मानवीय मानबिन्दुअों के पतन

वर्तमान समय में मानवीय मानबिन्दुअों के पतन का एक मात्र कारण है, अधिकरों का दुरुपयोग, विलासिता पूर्ण जीवन, परजीवी संस्कृति के प्रति अंधी दौड़ में भागीदारी।

हमने पाश्चात्य संस्कृति की चकाचौंध में अपने जीवनमूल्यों की अवहेलना कर दी, जीवन के प्रमुख समुद्देश्यों के प्रति उपेक्षित हो गये।
कर्त्तव्यों और उत्तरदायित्वों के वहन करने एवं उन्हें यथार्थ रूप देने के लिये हमने कोई तंत्र निर्मित नहीं किया।

बड़ी विडम्बना है, अपने ही देश में कुछ. तथाकथित लोगों ने "आस्थाविहीन धर्म-निरपेक्ष राजनीति " स्थापित कर , धर्मशास्त्र निर्देशित मानवीय मूल्यों, जीवन-दर्शन और शास्त्रमर्यादाओं से अपने को उन्मुक्‍त कर लिया है।

जब भी कोई अपनी भारतीयसंस्कृति और उनके मानबिन्दुअों के संरक्षण और संवर्धन की बात करता है, तो उन तथाकथित पथभ्रष्ट लोगों को बहुत कष्ट होता है, जो सफेद चादर अोढ़कर, काले रंग से स्वार्थ और विलासिता से आकण्ठ डूबे हैं।

अतः खूब विचार करके राष्ट्र हित और जन हित में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

॥ सत्यसनातधर्मो विजयतेतराम्॥

एक संत जी

एक संत जी
की फटी धोती देखकर
एक व्यक्ति सुई धागा ले आया। साधु ने कहा कि सुई
धागा यहीं रख दो, मैं खुद
लँगोटी सिल लूँगा। साधुने अपने हाथों से
लँगोटी सील ली।
दूसरे दिन वह व्यक्ति आया तो महाराज जी ने
उसको सुई धागा लौटा दिया। वह
व्यक्ति बोला कि इसकी फिर
कभी भी जरूरत पड़
सकती है, इसलिये पास में सुई
धागा रहना चाहिये। महाराज जी ने कहा कि इस
`चाहिये` को मिटाने के लिये ही तो हम यहाँ जंगल
में आये हैं। इस सुई धागे को यहाँ से ले जाओ। यह `चाहिये`
हमे नहीं चाहिये, क्यों कि इच्छा तो अगर सुई के
नोक बराबर भी रह
गयी तो संसार में दोबारा जन्म लेना पड़ेगा।

«« *आज का पंचांग* »»»

.     ।।  🕉  ।।
    🌞 *सुप्रभातम्* 🌞
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द..................5118
विक्रम संवत्................2073
शक संवत्...................1938
मास.......................मार्गशीर्ष
पक्ष...........................शुक्ल
तिथी.......................अष्टमी
रात्रि 02.04 पर्यंत पश्चात नवमी
तिथि स्वामी..................वसु
नित्यदेवी..................त्वरिता
रवि.....................दक्षिणायन
सूर्योदय...........06.54.52 पर
सूर्यास्त...........05.42.39 पर
नक्षत्र.....................शतभिषा
प्रातः 11.40 पर्यंत पश्चात पूर्वाभाद्रपद
योग............................वज्र
रात्रि 01.47 पर्यंत पश्चात सिद्धि
करण........................विष्टि
दोप 02.32 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु..........................हेमंत
दिन........................बुधवार

🇰🇾 *आंग्ल मतानुसार* :-
07 दिसम्बर सन 2016 ईस्वी ।

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
दोपहर 12.18 से 01.38 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
उत्तरदिशा -
यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

☸ शुभ अंक...............7
🔯 शुभ रंग...............हरा

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 06.58 से 08.18 तक लाभ
प्रात: 08.18 से 09.38 तक अमृत
प्रात: 10.58 से 12.18 तक शुभ
अप. 02.58 से 04.18 तक चंचल
सायं 04.18 से 05.38 तक लाभ
रात्रि 07.18 से 08.58 तक शुभ
रात्रि 08.58 से 10.38 तक अमृत ।

🎶 *आज का मंत्र* :-
|| ॐ वक्रतुण्डाय नमः ||

📣 *सुभाषितम्* :-
*अष्टादशोऽध्यायः - मोक्षसंन्यासयोग :-*
न च तस्मान्मनुष्येषु
कश्चिन्मे प्रियकृत्तमः ।
भविता न च मे तस्मा-
दन्यः प्रियतरो भुवि ॥१८- ६९॥
अर्थात :-
उससे बढ़कर मेरा प्रिय कार्य करने वाला मनुष्यों में कोई भी नहीं है तथा पृथ्वीभर में उससे बढ़कर मेरा प्रिय दूसरा कोई भविष्य में होगा भी नहीं॥69॥

🍃‎ *आरोग्यं* :-
*माइग्रेन से बचने के लिए घरेलू उपचार –*

1.    अगर माइग्रेन हो तो सबसे पहले हल्के हाथों से मालिश करनी चाहिए। हाथों के स्पर्श से मिलने वाला आराम किसी दवा से ज्यादा असर करता है। सरदर्द होने पर कंधों और गर्दन की भी मालिश करनी चाहिए। इससे दर्द से राहत मिलती है।

2.    एक तौलिये को गर्म पानी में डुबाकर, उस गर्म तौलिये से दर्द वाले हिस्सों की मालिश कीजिए। कुछ लोगों को ठंडे पानी से की गई इसी तरह की मालिश से भी आराम मिलता है। माइग्रेन में बर्फ के टुकडों का भी प्रयोग किया जा सकता है।

3.    सिर दर्द होने पर अपनी सांस की गति को थोड़ा धीमा कर दीजिए, लंबी सांसे लेने की कोशिश बिलकुल मत कीजिए। आराम से सांस लेने से आपको दर्द के साथ होने वाली बेचैनी से भी राहत मिलेगी।

4.    माइग्रेन में दर्द होने पर कपूर को घी में मिलाकर सिर पर हल्के हाथों से मालिश कुछ देर तक मालिश कीजिए।

5.    बटर में मिश्री को मिलाकर खाने से माइग्रेन में राहत मिलती है।

6.    नींबू के छिलके को पीसकर, इसका लेप माथे पर लगाने से माइग्रेन में होने वाले सिरदर्द से राहत मिलती है और माइग्रेन ठीक होता है।

7.    माइग्रेन में अरोमा थेरेपी सिरदर्द से राहत दिला सकती है। अरोमा थेरेपी में हर्बल तेलों का प्रयोग किया जाता है। इसमें हर्बल तेलों को एक तकनी‍क के माध्यपम से हवा में फैला दिया जाता है और उसके बाद भाप के जरिए तेलों को चेहरे पर डाला जाता है।

8.    माइग्रेन में सिर दर्द होने पर धीमी आवाज में संगीत सुनना बहुत फायदेमंद होता है। दर्द से राहत पाने के‍ लिए बंद कमरे में हल्की आवाज में अपने पसंदीदा गानों को सुनिए, सिरदर्द कम होगा और आपको राहत मिलेगी।

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
आजीविका में नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग हैं। सत्कर्म में रुचि रहेगी।
                     
🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
प्रत्येक क्षेत्र में सावधानी रखना चाहिए। वातावरण अनुकूल होने पर भी कार्य नहीं हो पाएंगे। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। यात्रा न करें।
                     
👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
यात्रा कष्टप्रद हो सकती है, उसे टालें। आर्थिक तंगी होगी। व्यय बढ़ेंगे। व्यापार, नौकरी में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।
                     
🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय न करें। संतान के व्यवहार से दुःख होगा। आडंबरों से दूर रहें। वाणी संयम रखें।
                     
🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। पराक्रम क्षमता के कारण आपको यश की प्राप्ति होगी। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहने से कार्यक्षमता बढ़ेगी।
      
👸🏻 *राशि फलादेश कन्या* :-
परिवार में खुशी, उत्साह रहेगा। किसी समस्या का हल आपके प्रयासों से संभव है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
                
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। परोपकार से संतोष अर्जित करेंगे। व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा।
                  
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
रचनात्मक काम करेंगे। खान-पान का ध्यान रखें। छोटी-बड़ी बात से परेशानी होगी। नौकरी में साधारण तनाव रहेगा। आर्थिक योजना सीमित रखें।
                  
🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
पारिवारिक समस्या रह सकती है। लोभ-प्रलोभन से बचें। पुराने कार्यों का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। संतान पक्ष कमजोर रहेगा।
           
🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
नए काम नहीं करें। व्यापार में समय पर निर्णय नहीं ले पाने से नुकसान के योग हैं। व्यर्थ में परेशानी मोल न लें। क्रोध से दूर रहें।
             
🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
परिवार में सुखद, सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। दूसरों की मदद करना होगा। अधिकतर सोचे कार्यों में सफलता मिलेगी। विरोधियों से सावधान रहें।
              
🐬 *राशि फलादेश मीन* :-
व्यावसायिक प्रगति से राहत मिलेगी। व्यावहारिक संबंधों का लाभ ले पाएंगे। आर्थिक सोच बदलेगा। व्यवसाय में स्थायित्व के अवसर बढ़ेंगे।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।
*जय श्री राधे*

Monday, December 5, 2016

हरि ॐ तत्सत्! सुप्रभातम्।

हरि हरि ॐ तत्सत्!  सुप्रभातम्। ॐ तत्सत्!  सुप्रभातम्। भगवदनुग्रहात्सर्वे जनाः पुरुषार्थं परमार्थं च कुर्वन्तः स्व-जीवनं सानन्दं यापयन्तु।

वित्तमेव कलौ नृणाम् - केवल एक मात्र धन ही कलियुग में  सब कुछ है।

हम चाहे जैसे केवल धनाढ्य हों जायें, लोक और लोग हमारे धन-वैभव से प्रभावित होकर हमें आदर-सम्मान दें।
स्मरण रहे- सुसंस्कृत, सुसंस्कार,  कुलीनता,  सुशिक्षा  या सद्ज्ञान जहाँ उपेक्षित हों तथा धर्म-शास्त्रों की मर्यादाअों से कोई लेना-देना न हो, यह स्वभाव या विचार जहाँ दृश्ययमान हों, वहाँ निश्चित ही कलियुग का वास रहता है। अतः सावधानी होनी चाहिये।
॥ सत्यसनातधर्मो  विजयतेतराम् ॥