Monday, January 11, 2016

|| ईश्वर की आराधना कब और कैसे? ||



     
॥ ईश्वर की आराधना कब और कैसे? ॥
भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं......
तस्मादसक्तः सततं कार्यं कर्म समाचर ।
असक्तो ह्याचरन्कर्म परमाप्नोति पुरुषः ॥
(गीता ३/१९)
भावार्थ : "कर्म-फ़ल में आसक्त हुए बिना मनुष्य को अपना कर्तव्य समझ कर कर्म करते रहना चाहिये, क्योंकि अनासक्त भाव से निरन्तर कर्तव्य-कर्म करने से मनुष्य को एक दिन परमात्मा की प्रप्ति हो जाती है।"
"कर्मयोगी" व्यक्ति को सबसे पहले कर्तव्य-कर्म को करना चाहिये, कर्तव्य-कर्म से मुक्त होकर ही किसी भी प्रकार से भगवान की आराधना करनी चाहिये, जो व्यक्ति कर्तव्य कर्म को छोड़कर भगवान की आराधना करते हैं उस व्यक्ति से भगवान कभी प्रसन्न नहीं होते हैं।
"पुराणों के अनुसार जिस-जिस ने भी भगवान को प्राप्त किया केवल अपने कर्तव्य कर्म पर दृड़ रहकर ही प्राप्त किया", कर्तव्य-कर्म को जब अनासक्त भाव से किया जाता है तब कर्तव्य-कर्म ही भगवान की आराधना बन जाता है।
कर्तव्य-कर्म के अतिरिक्त भगवान से जुड़कर जो कुछ भी किया जाता है वह सब भावात्मक रूप से होता है, सबसे पहले कर्तव्य कर्म को ही करना चाहिये, और जब कर्तव्य-कर्म पूर्ण हो जायें तभी भावात्मक रूप से भगवान की आराधना करनी चाहिये, क्योंकि "शास्त्रों के अनुसार भावनात्मक-कर्म से कर्तव्य-कर्म हमेशा श्रेष्ठ होता है"।
जो व्यक्ति हाथ में माला-झोली लेकर चलते रहते है और उसे ही भगवान की भक्ति मान लेते हैं, वह प्रभु की भक्ति नहीं है ऎसे व्यक्ति स्वयं को धोखा ही दे रहें है, यह लोग माला का अर्थ ही नहीं जानते है, जो व्यक्ति माला का वास्तविक अर्थ समझ लेता है वह कभी भी गले में या हाथ में माला-झोली लेकर नहीं चलता है।
माला में जो मोती होते हैं उनको मनका कहा जाता है, मनका का अर्थ होता है मन को स्थिर करने वाला साधन, माला में १०८ मनका होते हैं, माला करते समय हर मनका पर मन की स्थिति का अध्यन करना होता है, जब एक माला पूर्ण हो जाती है तब अध्यन करना होता है कि १०८ बार मन्त्र जपने पर मन कितनी बार भगवान में स्थिर हुआ।
जब निरन्तर माला करते-करते सम्पूर्ण माला पर जिस व्यक्ति का मन पूर्ण स्थिर हो जाता है तब उस व्यक्ति के लिये माला का कोई महत्व नहीं रह जाता है, क्योंकि तब उस व्यक्ति का हर कर्म माला ही बन जाता है।
मन स्थिर केवल एक स्थान पर ही बैठकर हो सकता है, चलते हुए माला करने पर मन कभी स्थिर नहीं हो सकता है, जो व्यक्ति चलते हुए माला करते हैं, उनका मन भगवान में कभी स्थिर नहीं हो सकता है, ऎसे व्यक्ति स्वयं को ही धोखा दे रहे होते हैं।
इसलिये माला एकान्त स्थान में या मन्दिर में ही करनी चाहिये क्योंकि एकान्त में या भगवान की मूर्ति के सामने ही मन स्थिर हो सकता है, चलते-फिरते माला करने वाले समाज की दृष्टि में भले ही भक्त कहलायें और अहंकार से ग्रस्त होकर अपने आप को भले ही भक्त समझने लगे लेकिन भगवान की दृष्टि में तो वह मूढ़ ही होते हैं, ऎसे व्यक्ति कभी भी भगवान की कृपा प्राप्त नहीं कर पाते हैं।
क्योंकि भक्ति का अर्थ प्रभु से प्रेम करना होता है, प्रेम में स्मरण होता है, स्मरण गोपनीय होता है, इसलिये भक्ति को गोपनीय कहा गया है, भक्ति कोई प्रदर्शन की वस्तु नही होती है, इससे समाज भले ही अनुकूल हो जाये लेकिन भगवान तो प्रतिकूल हो जाते हैं।
कुछ व्यक्ति अपने कर्तव्य-कर्म को छोड़कर अपने गुरु का प्रचार करने में लगे रहते हैं, उसे ही आध्यात्मिक उन्नति समझ लेते है, कुछ व्यक्ति आध्यात्मिक किताबों को पढ़कर और उस किताबी ज्ञान को बाँटकर स्वयं को बहुत बडे ज्ञानी समझकर अपने अहंकार को बढाते रहते हैं।
जो व्यक्ति उनकी प्रशंसा करने वाले होते हैं, उन लोगों को वह अपना मित्र समझते हैं, वास्तव में वह उनके सबसे बड़े दुश्मन होते हैं क्योंकि वह उनकी अहंकार रूप अग्नि को हवा देते रहते हैं और वह उनकी प्रशंसा से स्वयं को ज्ञानी समझने लगते हैं, ऎसे व्यक्ति कभी भी आध्यात्मिक उन्नति नहीं कर पाते हैं।
ज्ञान बाँटने का अधिकारी केवल वही होता है जिसमें ज्ञान स्वयं प्रकट होता है, या जो गुरु परम्परा से गुरु पद पर आसीन होता है, हर व्यक्ति को स्वयं को पहचानने का प्रयास करना चाहिये कि क्या उसमें वास्तविक ज्ञान स्वयं प्रकट हुआ है कि नहीं, यदि ज्ञान प्रकट नहीं हुआ है तब तक प्रत्येक व्यक्ति आध्यात्मिक स्तर पर अज्ञानी ही होता है।
उस व्यक्ति को शिष्य अवस्था पर ही स्थित रहना चाहिये, शिष्य का एक ही धर्म हैं सुनकर या पढ़कर जहाँ से भी ज्ञान प्राप्त हो उसे ग्रहण करके आत्मसात करने का प्रयत्न करना चाहिये, ऎसा करने से एक दिन ज्ञान स्वयं प्रकट होने लगेगा तब वह व्यक्ति ज्ञान बाँटने का अधिकारी हो जाता है।
शिष्य स्तर पर स्थित व्यक्ति को कभी भी आध्यात्मिक ज्ञान चर्चा सार्वजनिक स्थान पर नहीं करनी चाहिये, ऎसे व्यक्ति न तो आध्यात्मिक उन्नति कर पाते हैं और न ही भौतिक उन्नति कर पाते हैं, गुरु बनकर कभी भी ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता है, जो अच्छा शिष्य होता है वही एक दिन अच्छा गुरु स्वत: ही बन जाता है।
॥ हरि: ॐ तत्सत् ॥


पं मंगलेश्वर त्रिपाठी
से.1वाशी नवी मुम्बई
8828347830 

|| हरि: ॐ तत्सत् सर्वेभ्यो नमो नम: सुप्रभातम् ||


     
हरि: ॐ तत्सत् सर्वेभ्यो नमो नम: सुप्रभातम्

जय श्री कृष्णा। शेयर भी अवश्य करें ताकि ये जानकारी सभी लोगों तक पहुंचे।।
कुछ बातें बार बार हिन्दुओं को गलत दिखाने के लिए की जाती है
आज का प्रश्न:- वेद में लिखा है कि “न तस्य प्रतिमा अस्ति” जब वेदों में मूर्ती पूजा मना है तो फिर क्यों आप लोग मूर्ती पूजा करते हो? जबकि सनातन में वेद को बहुत बड़ा स्थान दिया है तो फिर वेदों का उलंघन क्यों करते हो? वेदों का उलंघन करके क्या कोई सनातनी रह कैसे सकता है?
मित्रों पहले तो ये समझो कि किसी को भी कुछ भी गलत कह देना ये आपकी गलत और तुच्छ सोच का प्रमाण देती है।।
मेरी राय आपको इतनी है कि कभी भी सुनी बातों से ज्यादा खुद भी पढ़ लिया करें।। आपको शर्म आनी चाहिए हमेशा एक छोटी सी लाइन ही लेकर आ जाते हैं उनको या तो पूरे पाठ पढ़ लेना चाहिए या हो सके तो कम से कम पूरे श्लोक का तो अर्थ जान ही लेना चाहिए।।
एक कहावत तो सुनी ही होगी कि अधूरा ज्ञान अज्ञान का ही दूसरा रूप है।।
पूरा श्लोक है ये।।
‘यस्य नाम महाद्यश:। हिरण्यगर्भस इत्येष मा मा हिंसीदित्येषा यस्मान जात: इत्येष:।।’- यजुर्वेद ३२वां अध्याय श्लोक ३
न तस्य प्रतिमा अस्ति= प्रतिमा शब्द का अर्थ आकर से भी होता है, और वो अनेकों तत्वों और द्रव्यों का समूह है, जैसे मिटटी, पानी या अन्य धातु या द्रव्य या तत्वों का कोई एक रूप आकर प्रतिमा नहीं उसी प्रकार ये भी सीमित आकर में नहीं है।।
यस्य नाम महाद्यश:= उसका नाम ही महाद्रश्य है उसकी तुलना में कोई नहीं अग्निल वही है, आदित्यह वही है, वायु, चंद्र और शुक्र वही है, जल, प्रजापति और सर्वत्र भी वही है, ये सभी का समूह है।न तस्य प्रतिमा अस्ति= प्रतिमा शब्द का अर्थ आकर से भी होता है, और वो अनेकों तत्वों और द्रव्यों का समूह है, जैसे मिटटी, पानी या अन्य धातु या द्रव्य या तत्वों का कोई एक रूप आकर प्रतिमा नहीं उसी प्रकार ये भी सीमित आकर में नहीं है।।
हिरण्यगर्भस इत्येष मा मा= उस परमात्मा की पूजा इसके ब्रम्हांड(गर्भ) से जन्मे हुओं द्वारा आदि आदि मन्त्रों और कार्यों से की जाती है।।
हिंसीदित्येषा यस्मान जात: इत्येष:= इसके विपरीत इसी के गर्भ से जन्मे दैत्य आदि भी उतनी ही हिंसा आदि किया करते हैं।।
इस श्लोक के संशय से क्या स्पष्ट होता है समझदार के लिए काफी है, और जिनके लिए काफी नहीं है उनके लिए उदहारण भी दे देते हैं समझने में आसानी होगी।।
उदहारण:- सभी एक ही से पैदा हैं और हम उस परब्रम्हं के आगे कुछ भी नहीं हैं ये तो समझ में आ गया होगा, और हमें सदैव उसका ही अनुसरण करना चाहिए।।
लेकिन इसमें कोई बंधन नहीं है।।
अगर कुछ लोग रोज़ सुबह मन्त्र जाप नहीं कर सकते तो सुबह सुबह मंदिर में जाकर ध्यान-पूजा भी करते हैं,
जो रोज़ मंदिर नहीं जा सकते वो कभी कभी भी मंदिर जाकर पूजा करते हैं,
जो मंदिर नहीं जा पाते लेकिन सदैव ईश्वर के लिए उनके ध्यान-पूजा में रहना चाहते हैं तो कुछ लोग अपने घरों में भी मूर्ती की ध्यान-पूजा करते हैं,
कुछ लोग मूर्ती नहीं पूजते लेकिन फिर भी समय समय पर ईश्वर का ध्यान करते हैं,
कुछ लोग संन्यास लेकर ईश्वर का ध्यान-पूजा करते हैं तो कुछ गृहस्थ जीवन में रहकर भी ईश्वर का ध्यान-पूजा करते हैं,
सनातन में सभी लोग अनेक अनेक प्रकार से ईश्वर का ध्यान-पूजा करते हैं।।
और बाकी धर्मों में भी कोई बंधन नहीं होता है बल्कि जैसा आप चाहे आप ईश्वर का ध्यान-पूजा करते हैं बस इसके लिए ध्यान और पूजा दोनों आवश्यक हैं क्योंकि अगर आपका ध्यान कहीं और है तो आपकी पूजा नहीं होती बल्कि केवल आडम्बर ही होता है।। जो आज के समय में बहुत से लोग मिल जायेंगे जो मंदिर जाते हैं ईश्वर के आगे हाथ जोड़ते हैं और फिर भी उनका ध्यान बाकी दूसरी बातों में रहता है तो इसको नादानी में माफ़ किया जा सकता है अपितु इसके विपरीत किसी की नियत में खोट है और वो जानबूझकर मंदिर में जाकर आडम्बर करता है और अपने किसी अन्य गलत नियत से मंदिर में जाकर कुछ गलत करता है तो वह माफ़ नहीं हो सकती।।
मुस्लिमों में नमाज को पांच समय के लिए बताया गया है।।
जैसे मक्का एक है और उसकी तरफ मुंह करके नमाज होती है।। मदीना भी इसीलिए मस्जिद बनायीं गयी तो क्या जो मक्का या मदीना नहीं जा पाता वो नमाज नहीं पढता??? पढता है।।
कभी मस्जिद ना मिले और वो सफ़र में हो तो वह रास्ते में भी नमाज पढ़ सकता है तो ये कैसे जानेगा कि मक्का किस तरफ है। फिर भी नमाज मानी जाती है।।
कोई पांच बार नमाज ना पढ़ पाए तो भी उसको एक बार नमाज पढके मुसलमान कहा जाता है।।
कोई दिन में एक बार भी ना पढ़ पाए तो हर जुमा को नमाज पढ़ सकता है।।
तो ये कोई बंधन नहीं है।।
वेदों के लिए ब्रम्हा ने भी तप किया उसके बाद ही प्राप्त हुए।।
ये कोई साधारण नहीं है कि कोई भी कुछ भी कहे जो गलत करेगा उसको उसकी सज़ा मिलेगी अगर इसके विपरीत वह मानव धर्म में श्रेष्ठ है और उसके कर्म से पुन्य इस पाप से अधिक हों तो माफ़ भी है कि उसकी नासमझी थी जो इसको ना समझ सका परन्तु उसने अपने जीवन का सही उपयोग किया और मानवधर्म का नियतरूप से पालन किया।।
मन्त्रों का गलत अर्थ निकाल कर सनातन को बदनाम करना बंद करें।।
क्योंकि जो सत्य है वो ही शाश्वत है।। झूठी शान और नाम या व्यक्ति या वस्तु सदैव नहीं रहती उसका नाश अवश्य होता है, और सनातन सर्वथा सत्य था सर्वथा है और सर्वथा रहेगा।।
अतिरिक्त जानकारी “यस्मान जात:” (यजुर्वेद ८/३६) में परमात्मा को १६ कलाओं से युक्त बताया गया है।। जो श्री कृष्ण जी को दर्शाती है।। “हिरण्यगर्भ” (यजुर्वेद २५/१०) में मनुष्य शरीर की आत्मा को दर्शाया गया है।। “मा मा” (यजुर्वेद १२/१०२) में आदिपुरूष जगदीश्वर की उपासना की गई है” मंत्र का तात्पर्य ये है की “आत्मा का कोई प्रतिमान नही होता।। ” फिर कुछ लोग इस मंत्र को मूर्ति-पूजा के विरुद्ध क्यों इस्तेमाल करते हैं जबकि इसका अर्थ “आत्मा” से संबंधित है।।
जय श्री राम


पं मंगलेश्वर त्रिपाठी
से.1वाशी नवी मुम्बई
8828347830 


😊🌻😊🌻😊🌻😊
स्वागत! जीवन के नवल वर्ष 
आओ, नूतन-निर्माण लिये, 
इस महा जागरण के युग में 
जाग्रत जीवन अभिमान लिये; 

दीनों दुखियों का त्राण लिये 
मानवता का कल्याण लिये, 
स्वागत! नवयुग के नवल वर्ष! 
तुम आओ स्वर्ण-विहान लिये। 

संसार क्षितिज पर महाक्रान्ति 
की ज्वालाओं के गान लिये, 
मेरे भारत के लिये नई 
प्रेरणा नया उत्थान लिये; 

मुर्दा शरीर में नये प्राण 
प्राणों में नव अरमान लिये, 
स्वागत!स्वागत! मेरे आगत! 
तुम आओ स्वर्ण विहान लिये! 

युग-युग तक पिसते आये 
कृषकों को जीवन-दान लिये, 
कंकाल-मात्र रह गये शेष 
मजदूरों का नव त्राण लिये; 

श्रमिकों का नव संगठन लिये, 
पददलितों का उत्थान लिये; 
स्वागत!स्वागत! मेरे आगत! 
तुम आओ स्वर्ण विहान लिये! 

सत्ताधारी साम्राज्यवाद के 
मद का चिर-अवसान लिये, 
दुर्बल को अभयदान, 
भूखे को रोटी का सामान लिये; 

जीवन में नूतन क्रान्ति 
क्रान्ति में नये-नये बलिदान लिये, 
स्वागत! जीवन के नवल वर्ष 
आओ, तुम स्वर्ण विहान लिये!
🌻🌷🌻🌷🌻🌷🌻
नव वर्ष मंगलमय हो
😊🙏😊
पं मंगलेश्वर त्रिपाठी

Wednesday, December 30, 2015

हरिः ॐ तत्सत्!  शुभरात्रि। सर्वेभ्यो भक्तेभ्यो देवभाषारसरसिकेभ्यश्च नमो नमः।🌺🙏🌺

💥विवेक-विचार💥
भगवत्कृपा का फल संत-महापुरुषों का दर्शन।

सन्त-महापुरुषों के दर्शन का फल भगवद्दर्शन।

सन्त का कोई भेष-वर्ण नहीं होता है, अपितु  उनका सहज पवित्रविचार और परमार्थिकव्यवहार ही उनके सन्तत्व के वैशिष्ट्य का प्रतिपादन करता है।
विभिन्‍न मतावलम्बियों के चिह्न-वस्त्रादि होते हैं। चारों आश्रम में सन्त-महापुरुषों का दर्शन हुआ है, हो रहा है और आगे भी होगा।
सन्त-महापुरुषों का स्वभाव सदा परमार्थिक और राष्ट्रीयप्रेम से अोत-प्रोत रहता है। पूज्यपाद डोंगरे महाराज जी कहते थे चमत्कार तो जादूगर (मायावी) दिखाता है। उपदेशक और शिक्षक का श्रृंगार उनका ज्ञान और सदाचारण है। स्वच्छता अनिवार्य है, किन्तु कृत्रिम साधनों से अपने आप को सजाना-सँवाराना केवल धन और समय का अपव्यय करना है।
💥जो किसी रंगमञ्च के कलाकार हैं अथवा जिन्हें शास्त्र ने अनुमति दी है, वे लोग करें तो करें।
कुछ तथाकथित लोग सनातनधर्म की मर्यादा और उसके मानबिन्दुअों का जानबूझ कर उल्लंघन कर रहें हैं, उनसे हम सब सावधान रहें तथा दूसरे सनातनियों को भी सुरक्षित करें।
🌺सत्य सनातन धर्म की जय🌺

शिवपुराण में कहा गया है कि साकार और निराकार दोनों ही रूप में शिव की पूजा कल्याणकारी होती है, लेकिन शिवलिंग की पूजा करना अधिक उत्तम है। साकार रूप में शिव हाथ में त्रिशूल, डमरू लिए और बाघ की छाल पहने नज़र आते हैं। जबकि महादेव के अतिरिक्त अन्य कोई भी देवता साक्षात् ब्रह्मस्वरूप नहीं हैं। संसार भगवान शिव के ब्रह्मस्वरूप को जान सके इसलिए ही भगवान शिव ज्योर्तिलिंग के रूप में प्रकट हुए और लिंग के रूप में इनकी पूजा होती है। माना जाता है कि शिवलिंग की पूजा करके जो भक्त शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, उन्हें सुबह से लेकर दोपहर से पहले ही इनकी पूजा कर लेनी चाहिए। इस दौरान शिवलिंग की पूजा विशेष फलदायी होती है।
शिवलिंग का महत्व
शिवलिंग जो कि भगवान शंकर का प्रतीक है। उनके निश्छल ज्ञान और तेज का यह प्रतिनिधित्व करता है। 'शिव' का अर्थ है - 'कल्याणकारी'। 'लिंग' का अर्थ है - 'सृजन'। सृजनहार के रूप में उत्पादक शक्ति के चिन्ह के रूप में लिंग की पूजा होती है। स्कंद पुराण में भी लिंग का अर्थ लय लगाया गया है। लय ( प्रलय) के समय अग्नि में सब भस्म हो कर शिवलिंग में समा जाता है और सृष्टि के आदि में लिंग से सब प्रकट होता है। लिंग के मूल में ब्रह्मा, मध्य में विष्णु और ऊपर प्रणवाख्य महादेव स्थित हैं।
पौराणिक कथा के अनुसार
दक्ष प्रजापति ने अपने यज्ञ में शिव जी का भाग नहीं रखा, जिससे गुस्से में आकर जगजननी सती दक्ष के यज्ञ मण्डप में योगाग्नि से जल कर भस्म हो गई। सती के शरीर त्याग की खबर मिलते ही ही भगवान शिव बहुत गुस्से में आ गए। वे नग्न हो कर पृथ्वी में भ्रमण करने लगे। एक दिन वह उसी अवस्था में ब्राह्मणों की बस्ती में पहुंच गए। शिव जी को उस अवस्था में देख कर वहां की स्त्रियां मोहित हो गई। यह देख कर ब्राह्मणों ने भगवान भोलेनाथ को शाप दे दिया कि उनका लिंग तत्काल शरीर से अलग हो कर भूमि पर गिर जाए। ब्राह्मणों के शाप के प्रभाव से शिव का लिंग उनके शरीर से अलग होकर गिर गया, जिससे तीनों लोकों में हाहाकार होने लगा। सभी देव, ऋषि, मुनि व्याकुल हो कर ब्रह्मा की शरण में गए।
ब्रह्मा ने योगबल से शिवलिंग के अलग होने का कारण जान लिया और वह समस्त देवताओं, ऋषियों और मुनियों को अपने साथ लेकर शिव जी के पास पहुंचे। ब्रह्मा ने शिव जी की स्तुति की और उन्हें प्रसन्न करते हुए उनसे लिंग धारण करने का निवेदन किया। तब भगवान शिव ने कहा कि आज से सभी लोग मेरे लिंग की पूजा प्रारम्भ कर दें तो मैं पुन: उसे धारण कर लूंगा। भगवान भोलेनाथ की बात सुनकर ब्रह्मा जी ने सर्वप्रथम स्वर्ण का शिवलिंग बना कर उसकी पूजा की। उसके बाद देवताओं, ऋषियों और मुनियों ने अनेक द्रव्यों के शिवलिंग बनाकर पूजन किया। तभी से शिवलिंग की पूजा आरम्भ हो गई।

मित्र करइ सत रिपु कै करनी, ता कहँ बिबुधनदी बैतरणी।
सब जग ताहि अनलहु ते ताता, जो रघुबीर बिमुख सुनु भ्राता।।

(अरण्यकाण्ड - श्रीरामचरितमानस)

भावार्थ:-गोस्वामी जी कहते है जो रघुनाथ जी से विमुख होता है उसके मित्र सैकड़ो शत्रुओ सी करनी करने लगते है, देवनदी गंगा जी उसके लिए वैतरणी (यमपुरी को नदी) हो जाती हैं। और हे भाई सुनिए ! सारा जगत उसके लिए अग्नि से भी अधिक गरम जलाने वाला हो जाता है जो भी रघुनाथ जी से विमुख हो जाता है।

श्रीराम जय राम जय जय राम

गायत्री मंत्र की खास बातें और चमत्कारी उपाय...
बहुत कम लोग जानते हैं गायत्री मंत्र की खास बातें और
चमत्कारी उपाय...
मंत्र जप ऐसा उपाय है जिससे किसी भी प्रकार
की समस्या को दूरकिया जा सकता है। मंत्रों की शक्ति से
सभी भलीभांति परिचित हैं।
मनचाही वस्तु प्राप्ति और इच्छा पूर्ति के लिए मंत्र जप से अधिक
अच्छा साधन कोई और नहीं है। सभी मंत्रों में गायत्री मंत्र सबसे
दिव्य और चमत्कारी है। इस जप से बहुत जल्द परिणाम प्राप्त
हो जाते हैं। यहां जानिए मंत्र से जुड़ी खास बातें और
चमत्कारी उपाय...
गायत्री मंत्र विद्या का प्रयोग भगवान की भक्ति, ब्रह्मज्ञान
प्राप्ति, दैवीय कृपा प्राप्त करने के साथ ही सांसारिक एवं भौतिक
सुख-सुविधाओं, धन प्राप्त करने की इच्छा के लिए
भी किया जा सकता है।
ये है गायत्री मंत्र:- ऊँ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण् यं
भर्गो देवस्य
धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।
शास्त्रों के अनुसार गायत्री मंत्र को वेदों को सर्वश्रेष्ठ मंत्र
बताया गया है। इस मंत्र जप के लिए तीन समय बताए गए हैं।
इन तीन समय को संध्याकाल भी कहा जाता हैं।
गायत्री मंत्र का जप का पहला समय है
प्रात:काल, सूर्योदय से थोड़ी देर पहले मंत्र जप शुरू
किया जाना चाहिए।
जप सूर्योदय के पश्चात तक करना चाहिए। मंत्र जप के लिए
दूसरा समय है दोपहर मध्यान्ह का। दोपहर में भी इस मंत्र का जप
किया जाता है। इसके बाद तीसरा समय है शाम को सूर्यास्त के
कुछ
देर पहले मंत्र जप शुरू करके सूर्यास्त के कुछ देर बाद
तक जपकरना चाहिए। इन तीन समय के अतिरिक्त
यदि गायत्री मंत्र का जपकरना हो तो मौन रहकर या मानसिक रूप
से जप करना चाहिए। मंत्र जपअधिक तेज आवाज में
नहीं करना चाहिए। गायत्री मंत्र का अर्थ:
सृष्टिकर्ता प्रकाशमान परामात्मा के तेज का हम
ध्यान करते है, वह परमात्मा का तेज हमारी बुद्धि को सद्मार्ग
की ओर
चलने के लिए प्रेरित करें।
शास्त्रों में इसके जाप की विधि विस्तृत रूप से दी गई हैं। इस मंत्र
को जाप
करने के लिए रुद्राक्ष की माला का प्रयोग करना श्रेष्ठ
होता है। इस मंत्र के जप से हमें यह लाभ प्राप्त होते हैं...
उत्साह एवं सकारात्मकता, त्वचा में चमक आती है, तामसिकता से
घृणा होती है, परमार्थ में रूचि जागती है, पूर्वाभास होने लगता है,
आर्शीवाद
देने की शक्ति बढ़ती है, नेत्रों में तेज आता है, स्वप्र सिद्धि प्राप्त
होती है,
क्रोध शांत होता है, ज्ञान की वृद्धि होती है।
विद्यार्थीयों के लिए-
गायत्री मंत्र का जप सभी के लिए उपयोगी है किंतु
विद्यार्थियों के लिए
तो यह मंत्र बहुत लाभदायक है। रोजाना इस मंत्र का एक सौ आठ
बार जप
करने से विद्यार्थी को सभी प्रकार की विद्या प्राप्त करने
मेंआसानी होती है। विद्यार्थियों को पढऩे में मन नहीं लगना, याद
किया हुआ भूल जाना, शीघ्रता से याद न होना आदि समस्याओं से निजात
मिल जाती है।
दरिद्रता के नाश के लिए-
यदि किसी व्यक्ति के व्यापार, नौकरी में हानि हो रही है या कार्य
में सफलता नहीं मिलती, आमदनी कम है तथा व्यय अधिक है तो उन्हें
गायत्री मंत्र का जप काफी फायदा पहुंचाता है। शुक्रवार
को पीले वस्त्र पहनकर हाथी पर विराजमान गायत्री माता का ध्यान
कर गायत्री मंत्र के आगे और पीछे श्रीं सम्पुट लगाकर जप
करने से दरिद्रता का नाश होता है। इसके साथ ही रविवार को व्रत
किया जाए तो ज्यादा लाभ होता है।
संतान संबंधी परेशानियां दूर करने के लिए...
किसी दंपत्ति को संतान प्राप्त करने में कठिनाई आ रही हो या संतान
से
दुखी हो अथवा संतान रोगग्रस्त हो तो प्रात: पति-पत्नी एक साथ
सफेद
वस्त्र धारण कर यौं बीज मंत्र का सम्पुट लगाकर
गायत्री मंत्र का जप
करें। संतान संबंधी किसी भी समस्या से शीघ्र
मुक्ति मिलती है।
शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए... यदि कोई
व्यक्ति शत्रुओं के कारण परेशानियां झेल रहा हो तो उसे प्रतिदिन
या विशेषकर मंगलवार, अमावस्या अथवा रविवार को लाल वस्त्र पहनकर
माता दुर्गा का ध्यान करते हुए गायत्री मंत्र के आगे एवं
पीछे क्लीं बीज
मंत्र का तीन बार सम्पुट लगाकार एक सौ आठ बार जाप करने
से शत्रुओं
पर विजय प्राप्त होती है। मित्रों में सद्भाव, परिवार में एकता होती है
तथा न्यायालयों आदि कार्यों में भी विजय प्राप्त होती है।
विवाह कार्य में देरी हो रही हो तो...
यदि किसी भी जातक के विवाह में अनावश्यक देरी हो रही हो तो सोमवार
को सुबह के समय पीले वस्त्र धारण कर माता पार्वती का ध्यान
करते हुए
ह्रीं बीज मंत्र का सम्पुट लगाकर एक सौ आठ बार जाप करने
से विवाह
कार्य में आने वाली समस्त बाधाएं दूर होती हैं। यह
साधना स्त्री पुरुष
दोनों कर सकते हैं।
यदि किसी रोग के कारण परेशानियां हो तो...
यदि किसी रोग से परेशान है और रोग से मुक्ति जल्दी चाहते
हैंतो किसी भी शुभ मुहूर्त में एक कांसे के पात्र में स्वच्छ
जल भरकर रख लें एवं उसके सामने लाल आसन पर बैठकर
गायत्री मंत्र के साथ ऐं
ह्रीं क्लीं का संपुट लगाकर गायत्री मंत्र का जप करें।
जप के पश्चात जल
से भरे पात्र का सेवन करने से गंभीर से गंभीर रोग का नाश
होता है। यही जल किसी अन्य रोगी को पीने देने से उसके भी रोग
का नाश होता हैं।
जो भी व्यक्ति जीवन की समस्याओं से बहुत त्रस्त है यदि वह
यह उपाय
करें तो उसकी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। उपाय इस प्रकार
है पीपल,
शमी, वट, गूलर, पाकर की समिधाएं लेकर एक पात्र में
कच्चा दूध भरकर
रख लें एवं उस दूध के सामने एक हजार गायत्री मंत्र का जाप
करें। इसके
बाद एक-एक समिधा को दूध में छुआकर गायत्री मंत्र का जप
करते हुए
अग्रि में होम करने से समस्त परेशानियों एवं दरिद्रता से
मुक्ति मिल जाती है। किसी भी शुभ मुहूर्त में दूध, दही,
घी एवं शहद को मिलाकर एक हजार
गायत्री मंत्रों के साथ हवन करने से चेचक, आंखों के रोग
एवं पेट के रोग
समाप्त हो जाते हैं। इसमें समिधाएं पीपल की होना चाहिए।
गायत्री मंत्रों के
साथ नारियल का बुरा एवं घी का हवन करने से शत्रुओं
का नाश होता है ।
श्रीगायत्री-मन्त्र से रोग-ग्रह-शान्ति
१॰ क्रूर से क्रूर ग्रह-शान्ति में, शमी-वृक्ष
की लकड़ी के छोटे-छोटे टुकड़े कर,
गूलर-पाकर-पीपर-बरगद की समिधा के
साथ ‘गायत्री-मन्त्र से १०८ आहुतियाँ देने से
शान्ति मिलती है।
२॰ महान प्राण-संकट में कण्ठ-भर या जाँघ-भर जल में खड़े
होकर नित्य १०८ बार गायत्री मन्त्र जपने से
प्राण-रक्षा होती है।
३॰ घर के आँगन में चतुस्र यन्त्र बनाकर १ हजार बार
गायत्री मन्त्र का जप कर यन्त्र के
बीचो-बीच भूमि में शूल गाड़ने से भूत-
पिशाच से रक्षा होती है।
४॰ शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे
गायत्री मन्त्र जपने से सभी प्रकार
की ग्रह-बाधा से रक्षा होती है।
५॰ ‘गुरुचि’ के छोटे-छोटे टुकड़े कर गो-दुग्ध में डुबोकर नित्य १०८
बार गायत्री मन्त्र पढ़कर हवन करने से ‘मृत्यु-
योग’ का निवारण होता है। यह मृत्युंजय-हवन’ है।
६॰ आम के पत्तों को गो-दुग्ध में डुबोकर ‘हवन’ करने से
सभी प्रकार के ज्वर में लाभ होता है।
७॰ मीठा वच, गो-दुग्ध में मिलाकर हवन करने से
‘राज-रोग’ नष्ट होता है।
८॰ शंख-पुष्पी के पुष्पों से हवन करने से कुष्ठ-
रोग का निवारण होता है।
९॰ गूलर की लकड़ी और फल से नित्य
१०८ बार हवन करने से ‘उन्माद-रोग’ का निवारण होता है।
१०॰ ईख के रस में मधु मिलाकर हवन करने से ‘मधुमेह-रोग’
में लाभ होता है।
११॰ गाय के दही, दूध व घी से हवन
करने से ‘बवासीर-रोग’ में लाभ होता है।
१२॰ बेंत की लकड़ी से हवन करने से
विद्युत्पात और राष्ट्र-विप्लव की बाधाएँ दुर
होती हैं।
१३॰ कुछ दिन नित्य १०८ बार गायत्री मन्त्र जपने
के बाद जिस तरफ मिट्टी का ढेला फेंका जाएगा, उस
तरफ से शत्रु, वायु, अग्नि-दोष दूर हो जाएगा।
१४॰ दुःखी होकर, आर्त्त भाव से मन्त्र जप कर
कुशा पर फूँक मार कर शरीर का स्पर्श करने से
सभी प्रकार के रोग, विष, भूत-भय नष्ट हो जाते
हैं।
१५॰ १०८ बार गायत्री मन्त्र का जप कर जल
का फूँक लगाने से भूतादि-दोष दूर होता है।
१६॰ गायत्री जपते हुए फूल का हवन करने से
सर्व-सुख-प्राप्ति होती है।
१७॰ लाल कमल या चमेली फुल एवं शालि चावल से
हवन करने से लक्ष्मी-प्राप्ति
होती है।
१८॰ बिल्व -पुष्प, फल, घी, खीर
की हवन-सामग्री बनाकर बेल के छोटे-
छोटे टुकड़े कर, बिल्व की लकड़ी से
हवन करने से भी लक्ष्मी-प्राप्ति
होती है।
१९॰ शमी की लकड़ी में गो-
घृत, जौ, गो-दुग्ध मिलाकर १०८ बार एक सप्ताह तक हवन
करने से अकाल-मृत्यु योग दूर होता है।
२०॰ दूध-मधु-गाय के घी से ७ दिन तक १०८ बार
हवन करने से अकाल-मृत्यु योग दूर होता है।
२१॰ बरगद की समिधा में बरगद
की हरी टहनी पर गो-घृत,
गो-दुग्ध से बनी खीर रखकर ७ दिन
तक १०८ बार हवन करने से अकाल-मृत्यु योग दूर होता है।
२२॰ दिन-रात उपवास करते गुए गायत्री मन्त्र जप
से यम पाश से मुक्ति मिलती है।
२३॰ मदार की लकड़ी में मदार का कोमल
पत्र व गो-घृत मिलाकर हवन करने से विजय-
प्राप्ति होती है।
२४॰ अपामार्ग, गाय का घी मिलाकर हवन करने से
दमा रोग का निवारण होता है।
विशेषः- प्रयोग करने से पहले कुछ दिन नित्य १००८ या १०८ बार
गायत्री मन्त्र का जप व हवन करना चाहिए